शिवलिंग पर जल चढ़ाना हराम, तौबा करें महबूबा- शहाबुद्दीन रजवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने को नाजायज और हराम बताया है। उन्होंने कहा कि महबूबा पढ़ी-लिखी और समझदार हैं।

उच्च पद पर रह चुकी हैं, लिहाजा उनको इस्लाम के बारे में बताने से कोई औचित्य नहीं है। फिर भी उनसे बहुत लोगों ने शरीयत के हुक्म के बारे पूछा है लिहाजा बताना जरूरी है कि इस्लाम दूसरे धर्मों के कार्यक्रम करने और अपनाने से रोकता है और उसने अपने अनुयायियों को हद में रहने के लिए पाबंद किया है। लिहाजा महबूबा को फौरन तौबा करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- किला और लालफाटक ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर 31 तक चालू कराएं- डीएम

संबंधित समाचार