जलालाबाद: जश्न-ए-आजादी पर लगी पालिकाकर्मियों को फटकार
जलालाबाद, अमृत विचार। देश अपनी आजादी की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों की मजार अपनी बदकिस्मती पर आंसू बहा रही है। जिसे देख एसडीएम का पारा हाई हो गया नाराज़ एसडीएम ने जिम्मेदार पालिकाकर्मियों की जमकर क्लास लगाई। शनिवार को तहसील प्रांगण में …
जलालाबाद, अमृत विचार। देश अपनी आजादी की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों की मजार अपनी बदकिस्मती पर आंसू बहा रही है। जिसे देख एसडीएम का पारा हाई हो गया नाराज़ एसडीएम ने जिम्मेदार पालिकाकर्मियों की जमकर क्लास लगाई।
शनिवार को तहसील प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद एसडीएम सौरभ भट्ट ने सभी अधीनस्थों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को देश की अखंडता, एकता और सम्प्रभुता बनाये रखने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय पर्व को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मनाने की अपील की।
इसके बाद एसडीएम सौरभ भट्ट मोहल्ला वर्क जई रामताल रोड स्थित स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद अहमद यार खां की मजार शरीफ पर पहुंचे। मजार की ज़ियारत पर पुरानी चादर देख एसडीएम का पारा हाई हो गया और इसके लिए जिम्मेदार पालिकाकर्मियों की जमकर क्लास लगाई। एसडीएम सौरभ भट्ट ने कहा कि आज़ादी के दिन भी एक चादर की व्यवस्था न करना पालिकाकर्मियों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने तत्काल चादर लाकर चढ़ाने के आदेश दिए और जब तक चादर नहीं आ गई स्वयं मौके पर खड़े रहे।
एसडीएम सौरभ भट्ट ने जेई वीर प्रताप सिंह, फाजिल खां के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाई और देश के अमन चैन के लिए दुआ मांगी इसके अलावा तहसीलदार अजय कुमार ने शहीद स्तम्भ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन मुनेंद्र बाबू गुप्ता सीएचसी पर चिकित्साधीक्षक ओमेंद्र राठौर, राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल पर डॉ. अमित विद्यार्थी, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य राजकुमार, सेठ सियाराम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह और प्राथमिक विद्यालय कटकिया में प्रधानाध्यापक शिवांगी दीक्षित ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
