बदायूं: चोरी की गई भैंस ले जा रहे बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, एक बदमाश घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। जिले के बिल्सी कोतवाली क्षेत्र में अपने साथ चोरी की गई दो भैंस ले जा रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य बदमाश मौके से भाग गये।

बिल्सी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि यह मामला थाना क्षेत्र के गांव रसौली का है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार आधी रात के करीब पुलिस को सूचना मिली कि चार बदमाश अपने साथ चोरी की गई दो भैंस लेकर जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में गोली लगने से एक बदमाश भूरा घायल हो गया जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक कुमार ने कहा कि सूचना मिलने पर कई थानों के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गये और बदमाश से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि बदमाश के अन्य साथियों सलमान,ईशान व इसरार की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, इमरजेंसी सेवाएं रहीं चालू

संबंधित समाचार