असम पेपर लीक: एक अप्रैल को होगी आधुनिक भारतीय विषयों की परीक्षा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असमिया भाषा का पेपर लीक होने के उपरांत अंग्रेजी सहित सभी आधुनिक भारतीय भाषा (एमआईएल) विषयों की कक्षा 10 वीं की राज्य बोर्ड परीक्षा रद्द होने के एक दिन बाद इन विषयों की परीक्षाओं को एक अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को राज्य के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने दी। असमिया के अलावा, अन्य एमआईएल विषय बांग्ला, बोडो, हिंदी, मणिपुरी, हमार, नेपाली, मिजो, खासी, गारो, कार्बी और उर्दू हैं। छात्र कार्बी आंगलोंग, पश्चिम कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ जिलों में एमआईएल असमिया के बजाय अंग्रेजी (बदले में) का अध्ययन करते हैं। 

पेगू ने परीक्षा आयोजित करने वाले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (एसईबीए) की एक अधिसूचना अपलोड करते हुए कहा कि सभी एमआईएल और अंग्रेजी (आईएल) के लिए परीक्षा 18 मार्च से एक अप्रैल को पुनर्निर्धारित की गई है। यह दूसरी बार है जब कक्षा 10वीं की राज्य बोर्ड परीक्षा रद्द करनी पड़ी है और पुनर्निर्धारित की गई है।

परीक्षा का सामान्य विज्ञान का प्रश्न पत्र 12 मार्च को लीक हो गया था और अगले दिन होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी। सामान्य विज्ञान की परीक्षा अब 30 मार्च को होगी। बृहस्पतिवार रात, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि असमिया भाषा का पेपर भी लीक हो गया है। उन्होंने एसईबीए को परीक्षा रद्द करने और इसे पुनर्निर्धारित करने की सलाह दी थी। 

ये भी पढ़ें- असम: पेपर लीक मामले में दो शिक्षकों की पहचान मुख्य षड्यंत्रकर्ता के तौर पर की गई- DGP 

संबंधित समाचार