बरेली: OLX पर महिला के साथ ठगी, बाइक का विज्ञापन दिखाकर अकाउंट डलाए 18 हजार रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ओएलएक्स पर बाइक बेचने के नाम पर युवक ने महिला से 18 हजार रुपये ठग लिए। फरीदपुर के गांव ओसढ़ निवासी रजनी मौर्य ने बताया कि उन्होंने ओएलएक्स पर बाइक का विज्ञापन देखा था। उन्होंने उसपर क्लिक किया तो एक मोबाइल नंबर सामने आया।

जब उन्होंने फोन पर बात की तो गौटिया लाड़पुर थाना हाफिजगंज के विपिन कुमार ने गुगल पे के माध्यम से 18 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए, लेकिन बाइक नहीं दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर किला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- 300 बेड अस्पताल: चार महीने से पर्चे बगैर चल रही है ओपीडी, अब लगेगा शुल्क

संबंधित समाचार