आज का राशिफल। 18 मार्च, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज जमा पूंजी अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकती है। व्यापार में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अपने निर्णय पर कायम रहें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। परिवार में अशांति का माहौल रह सकता है।

वृष

आज स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशानी होने की संभावना है। धर्म-कर्म को लेकर मन में अनास्था उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य संबंधों में प्रेम भाव कम होगा। गलत लोगों के साथ संबंध न रखें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या होगी।

मिथुन

आज सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। कारोबार में मित्रों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में नैतिकता से समझौता न करें। पुरुष जातकों को महिलाओं से मदद मिलेगी।

कर्क

आज रुके कार्यों में गति आने से आपको लाभ होगा। जिस काम की काफी समय से योजना बना रहे थे उसे शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों की काफी अच्छी मदद मिलेगी। मन की उलझन दूर होगी।

सिंह

आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपको महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें अन्यथा आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। लव लाइफ में अभाव महसूस होगा। शेयर निवेश में सावधानी रखें।

कन्या

आज फाइनेंस संबंधी परेशानियों को दूसरों से साझा न करें। यदि नया काम शुरू करना चाह रहे तो अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। हास्य-व्यंग्य पर गंभीर प्रतिक्रिया देने से बचें। माता-पिता की सलाह की अवहेलना न करें।

तुला

आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। युवाओं को करियर में शानदार मौके मिलेंगे। संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। रचनात्मक क्षमता का कारोबार में लाभ मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

आज जहां आवश्यकता न हो वहां बातें न करें। दोस्तों के सहयोग से आपको प्रोजेक्ट्स में लाभ मिलेगा। आपके मित्र आपसे कुछ अपेक्षाएं रखेंगे। जिन्हें आपको पूरा करना पड़ेगा। विदेशी कंपनियों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।

धनु

आज सहकर्मियों के कार्यों में नुक्स निकालने से आपकी आलोचना हो सकती है। जॉब में आपको महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। जो काम किसी अभाव के कारण शुरू नहीं कर पा रहे थे वो आप शुरू कर लेंगे।

मकर

आज शत्रु आपका काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलने के आसार कम हैं। शारीरिक कष्ट संभव है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कुंभ

आज व्यापार में नए संपर्क विकसित हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। अटके हुए काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से धन लाभ प्राप्त होगा।

मीन

आज आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। पुरानी चिंता दूर होगी। युवाओं को नए प्रेमी मिल सकते हैं। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएं‍गे। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।