राहुल मेच्योर नहीं, उनसे ज्यादा समझदार हमारा बूथ का कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत अपरिपक्व नेता हैं और उनसे ज्यादा समझदार तो भारतीय जनता पार्टी का बूथ का कार्यकर्ता होता है। सीएम ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि राहुल गांधी परिपक्व नहीं हैं। कांग्रेस का नेतृत्व उन्हें जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुला है। उनसे ज्यादा समझदार भाजपा का बूथ कार्यकर्ता है। राहुल संसद में बोलने के समय विदेश चले जाते है।

सीएम चौहान ने कहा कि राहुल बोल रहे हैं कि वे दुर्भाग्य से सांसद हैं। इसका क्या मतलब है। क्या ये संसद, संसद में भेजने वाली जनता, भारत के लोकतंत्र का अपमान नहीं है? राहुल गांधी ने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का, भारत के संविधान का अपमान किया है। जनता की आस्था और विश्वास पर चोट की है। विदेश में देश का अपमान करना क्या राष्ट्र द्रोह नहीं है इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को भी निशाने पर लिया।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह बताएं कि क्या वे राहुल के बयान से सहमत है। उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ऐसे नेता को राष्ट्रीय नेता बनाने की जिद पर अड़ी हुई है, लेकिन कांग्रेस के दुर्भाग्य को वे देश का दुर्भाग्य बनाने पर न तुलें।

ये भी पढ़ें- केंद्र और राज्य सरकारों के अलावा सहकारी समितियों को मिलकर काम करना चाहिए: अमित शाह

संबंधित समाचार