Kanpur: आकशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला की मौत, झुलसे तीन लोगों का हैलट अस्पताल में चल रहा इलाज

कानपुर में आकशीय बिजली गिरने से महिला की मौत।

Kanpur: आकशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही महिला की मौत, झुलसे तीन लोगों का हैलट अस्पताल में चल रहा इलाज

कानपुर के महाराजपुर और नर्वल थानाक्षेत्रों में आकशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग झुलस गए। झुलसे सभी लोगों का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में सुबह से ही काले बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। इसी बीच आकाशीय बिजली भी गिर गई। बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग झुलस गए। पुलिस ने झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
 
घटनाएं महाराजपुर और नर्वल थाना क्षेत्रों में हुई। नर्वल के पूरनपुर में किसान अजय कुमार कुशवाहा की पत्नी निशा (45) बेटी किरन (19) के साथ खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान बिजली गिरने से निशा की मौत हो गई। जबकि बेटी किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से परिजन सीएचसी सरसौल ले गए। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख किरन को हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
 
वहीं, महाराजपुर के महुआगांव में छेदीलाल की पत्नी रामदेवी (52) बेटे रवि (25) के साथ गांव के चंद्रभान सिंह के खेत में आलू बीनने गई थी। इसी दौरान दोनों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में दोलों झुलसे लोगों को सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखकर हैलट अस्पताजल के लिए रेफर कर दिया।