सुलतानपुर: बाजार गए युवक पर दुकानदार ने किया चाकू से हमला, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर, सुलतानपुर/अमृत विचार। बाजार से भाई को लाने गए युवक ने देखा कि एक दुकानदार उसके भाई से विवाद कर रहा था। भाई के बीच बचाव में पहुंचे युवक पर दुकानदार ने चाकू से हमला बोल दिया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छ बजे वह अपने भाई को लेने मिश्रौली चौराहे पर गया था तभी देखा कि बरेहता निवासी दुकानदार मोनू का उसके भाई से कहासुनी हो रही थी।

आरोप है जब वह बीच बचाव में पहुंचा तो दुकानदार ने गाली गलौज करते हुए चाकू से हमला बोल दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि घायल का रात में ही मेडिकल परीक्षण करवाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ठेलिया को रौंदते हुए अनियंत्रित पिकअप बिजली के खंभे से टकराया, चालक समेत दो घायल

संबंधित समाचार