सीतापुर: आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के महोली क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान हुयी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने शनिवार को बताया कि बीती रात कुसैला गांव में पंचम राठौर अपने मकान पर लेटा था कि गांव के वीरेंद्र एवं विनीत वर्मा मोटरसाइकिल से उसके दरवाजे से निकले और छींटाकशी की।

विरोध जताने पर दोनो अपने घर चले गए और कुछ देर बाद अवैध असलहा लेकर पंचम के मकान पर पहुंच गए। झगड़ा बढता देख पंचम की पत्नी कांति ने बीच-बचाव की कोशिश की कि तभी विनीत ने फायर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने अभियुक्त विनीत वर्मा को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: विदेशों में हो रही रामनगरी में बिजली कटौती की चर्चा, 48 घंटे बाद भी अंधेरे में हैं कई इलाके

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात