मेरठ: धारदार हथियार से साधु की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मवाना रोड पबला गांव में शुक्रवार देर रात धारदार हथियार से एक साधु की हत्या कर दी गई। शव घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा मिला। सुबह होने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इंचौली थाना क्षेत्र के पबला गांव में 45 वर्षीय सुनीत जाटव पिछले पांच साल पहले पिता शिवचरण की तरह साधु बन गए थे। वह गांव से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित अपने खेत में आश्रम बनाकर रहते थे। रात के समय वह घर पर आ जाते थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात में वह घर पर नहीं आए। जिस पर परिजनों ने उनकी तलाश की, तो वह आश्रम पर भी नहीं मिले।

सुबह ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो उनका शव घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत भरे में पड़ा मिला। उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए थे और शरीर के अन्य भागों पर भी चोट के निशान थे। घटना की जानकारी इंचौली थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार दुबे पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया पुलिस  घटना को लेकर ग्रामीणों ने किया। काफी संख्या में ग्रामीण थाने पर इकट्ठा हो गए। परिजनों द्वारा इस मामले में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें- मेरठ: प्रेम विवाह का विरोध करने पर युवक के पिता को मारी गोली, घायल

संबंधित समाचार