Unnao के इस Video को Social Media पर खूब देख रहे लोग, PHC प्रभारी अपने हाथों से बार बालाओं पर लूटा रहे रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव के बीघापुर पीएचसी प्रभारी का बार बालाओं को रुपये देने का वीडियो वायरल।

बीघापुर पीएचसी प्रभारी का ठुमके लगा रही बार बालाओं को रुपये देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

उन्नाव, अमृत विचार। बीघापुर पीएचसी प्रभारी का ठुमके लगा रही बार बालाओं को रुपये देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। 

वायरल वीडियो बीघापुर नगर पंचायत के मां संदोही देवी मंदिर प्रांगण का बताया जा रहा है। जहां चल रहे तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शुक्रवार रात बार बालाओं का नृत्य हो रहा था। इस कार्यक्रम में पीएचसी बीघापुर के प्रभारी पंकज पांडेय भी लैब टेक्नीशियन के साथ शामिल हुए थे। बाल बालाओं के नृत्स से पीएचसी प्रभारी इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने बार बालाओं पर रुपयों लुटाने शुरू कर दिए।

इस दौरान पीछे बैठे किसी व्यक्ति ने न सिर्फ इसका वीडियो बनाया बल्कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हलांकि डाक्टर का कहना है जिस समय वह कार्यक्रम में थे उस समय वह ड्यूटी पर नहीं थे। उधर, सीएमओ डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार