कानपुर: होली मिलन के बहाने, विजय कपूर की BJP में धमाकेदार एंट्री

विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ के लोग मौजूद रहे

कानपुर: होली मिलन के बहाने, विजय कपूर की BJP में धमाकेदार एंट्री

कानपुर, अमृत विचार। ऐसा पहली बार हुआ कि होली मिलन समारोह में कांग्रेसियों का गढ़ कहा जाने वाला कोपेस्टेट पर चटख भगवा रंग चढ़ गया। इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर के इस कार्यक्रम में भाजपा और आरएसएस के लगभग सभी आनुषांगिक संगठनों की भागीदारी रही। भाजपा इस होली मिलन के बहाने संदेश दिया कि चुनाव से पहले ही शहर में कांग्रेस का मजबूत गढ़ पार्टी ने तोड़कर मिला लिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, अरुण पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता होली मिलन समारोह का आनंद उठाते रहे। सांसद सत्यदेव पचौरी भी पहुंचे। गेट पर आगंतुकों का चंदन और दुपट्टा ओढ़ाकर विजय कपूर स्वागत कर रहे थे।

कोपेस्टेट के विशाल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में किसी होली मिलन समारोह में आने की फीलिंग लोगों ने महसूस की। फिल्मी संगीत के लिए ऑरकेस्ट्रा ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया था। मंच के सामने वीआईपी और सामान्य लोगों के लिए कुर्सियां लगवायी गईं थी। ऐन चुनाव से पहले कपूर परिवार राजनीतिक धरातल पर दो हिस्सों में साफ-साफ बंट गया। पांच बजे शुरू हुआ होली मिलन समारोह रात नौ बजे तक चलता रहा। सबसे पहले पहले आने वालों में विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना रहे। शहर में आज उनके 18 कार्यक्रम थे। शायद इसीलिए वह थोड़ी देर रुकने के बाद चले गए। वह लोगों से मिले। उनके साथ मौजूद लोगों ने फोटो खिंचाई। महाना ने विजय कपूर के नेतृत्व और संगठन की क्षमता की प्रशंसा की। भगवा रंग की साड़ियों में भाजपा, विहिप, दुर्गा वाहिनी की कुछ महिलाएं पहुंची। पनकी के महंत समेत कुछ संत भी होली मिलन समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे। आल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष डा.संजय कपूर भी मौजूद रहे।  

आयोजन में मुख्य रूप से कोपेस्टेट के उपाध्यक्ष सुरेश पुरी, संचालक मण्डल के सदस्य हरीश इसरानी, आर.पी. सिंह, दिनेश कुशवाहा, विशाल खण्डेलवाल, बसन्त लाल विश्वकर्मा, बिट्टू महाना, अनिल मल्होत्रा (गप्पू), अनूप कुमार अग्रवाल, राम जसनानी, राकेश जैन, नीलेश गुप्ता, हरिन्दर सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, एडीशनल सचिव श्री सतीश प्रकाश एवं संस्था के सदस्य उद्योगपति प्रवीन पुरी, अंकुश खन्ना, गुलशन कपूर, श्याम बिजलानी, गुरविन्दर सिंह, सीताराम शुक्ला, नरेश पंजाबी, प्रेम राज, अवधपाल सिंह, अशोक जुनेजा, अरूण जैन, भीमसेन, पम्मी खन्ना, अरविन्द शुक्ला, यशपाल सचान, कपड़ा कमेटी से वीरेन्द्र गुलाटी एवं विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशन्स के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों उद्यमी थे।   

बर्रा-2 में पार्षद निवास पर होली मिलन में पहुंचे अजय कपूर 
कानपुर। पूर्व विधायक अजय कपूर बरा-2 में पार्षद नीतू मिश्रा के निवास पर होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे। कोपेस्टेट में विजय कपूर के कार्यक्रम में अजय की अनुपस्थिति चर्चा में रही। लोगों को लगा था कि कोपेस्टेट अजय कपूर पहुंचेंगे। वरिष्ठ नेताओं ने दबी जुबान से कहा कि विजय कपूर अब पूरी तरह से भाजपा के हो चुके हैं।


ये भी पढ़ें -प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के पूरे परिवार की IS 227 गैंग में होगी इंट्री