बरेली : ई-भुगतान के तहत हुई गड़बड़ी तो बैंक वापस करेगा धन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ई-भुगतान में गड़बड़ी होने या संबंधित तक राशि नहीं पहुंचने पर बैंक को फंसी राशि का भुगतान उपभोक्ता को करना होगा। रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) में शिकायत दर्ज कराने पर एक सप्ताह में राशि वापस हो जाएगी। ई-भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा है। कई बार उपभोक्ता द्वारा भुगतान किया जाता है, लेकिन संबंधित के बैंक खाते में रुपये नहीं पहुंचता है। एलडीएम सुषमा के ने बताया कि भुगतान करने वाले बैंक को शिकायत के तीस दिन के अंदर उपभोक्ता को राशि लौटानी होगी।

ये भी पढ़ें :  बरेली : हैदराबाद में सद्दाम, लल्ला गद्दी का नहीं लगा सुराग, बाहर जाने से डर रहा अतीक का भाई, सता रहा खौफ

संबंधित समाचार