बरेली: कोरोना काल में भी हावी रहा देश भक्ति का जज्बा
बरेली,अमृत विचार। देश ने आजादी की 74वीं वर्षगांठ मनाई। हालांकि इस वर्ष कोरोना का साया रहा। लेकिन देशप्रेमियों के आगे कोरोना भी टिक नहीं पाया। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल करते हुए लोगों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम किए। बरेली इंटरनेशनल विश्वविद्यालय (रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंव हॉस्टिपटल) के प्रांगण में 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल …
बरेली,अमृत विचार। देश ने आजादी की 74वीं वर्षगांठ मनाई। हालांकि इस वर्ष कोरोना का साया रहा। लेकिन देशप्रेमियों के आगे कोरोना भी टिक नहीं पाया। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल करते हुए लोगों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम किए। बरेली इंटरनेशनल विश्वविद्यालय (रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंव हॉस्टिपटल) के प्रांगण में 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल विश्वविद्यालय की वाइंस चांसलर डा. लता अग्रवाल, प्रो. चांसलर डा. अशोक अग्रवाल, प्रो वाइंस चांसलर डा. किरन अग्रवाल, डा. वरुण कुमार अग्रवाल एवं डा. अर्जुन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर बरेली इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर डा. अशोक अग्रवाल ने छात्रों को कोरोना के खिलाफ जंग में खुद और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए बार-बार हाथ धोने, फेस मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंव हॉस्पिटल के प्रधानचार्य डा. चंद्र मोहन, चिकित्सा अधीक्षक डा. भूषण कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी सीएस कांडपाल ने किया।
स्वतंत्रता दिवस पर केशलता हॉस्पिटल में फहरया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केशलता हॉस्पिटल एवं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रांगण में संस्था की निदेशक डा. लता अग्रवाल के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कोरोना महामारी से सजग रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया। कार्यक्रम में नर्सिग के अंतिम वर्ष के छात्र सहित गणमान्य अतिथि एवं शिक्षकगण ही कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि डा. लता अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में छात्रों को सदैव अपने कर्तव्य एंव लगन के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गोपाल अग्रवाल व डा. वरूण अग्रवाल की गौरवमायी उपस्थिति रही। इस मौके पर डा. आरके चितलंगिया, देवेंद्र खंडेलवाल, प्राचार्या प्रतिभा मनोहरम, शिव शंकर त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।

केशलता इंटरनेशल स्कूल में फहराया गया तिरंगा
केशलता इंटरनेशनल स्कूल में 74वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रशासन की ओर से जारी कोविड-19 के संदर्भ में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए वाइंस चांसलर डा. लता अग्रवाल और डा. वरुण कुमार अग्रवाल के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य पीएस मुखर्जी सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

