अयोध्या: परिषदीय स्कूलों में कल से होंगी परीक्षाएं, सभी तैयारियां पूरी, 1792 विद्यालयों में 247278 परीक्षार्थी होगें शामिल

अयोध्या: परिषदीय स्कूलों में कल से होंगी परीक्षाएं, सभी तैयारियां पूरी, 1792 विद्यालयों में 247278 परीक्षार्थी होगें शामिल

अयोध्या, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से शुरू हो रहीं हैं। जिले के कुल 1792 स्कूलों में करीब 247278 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली बार परिषदीय स्कूलों की परीक्षा के लिए सचल दल बनाए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षा इस बार 20 से 24 मार्च तक पांच दिन के भीतर ही कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षाएं पूरी करा ली जाएंगी।

परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। सत्र नियमित रखने के लिए अप्रैल से पहले ही परीक्षाएं कराई जा रहीं हैं। पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेंगी। पांच दिन के भीतर ही परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। कक्षा एक की केवल मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा दो से पांचवीं तक की लिखित व मौखिक एवं कक्षा छह से आठ तक की सिर्फ लिखित परीक्षा होगी।

मूल्यांकन कार्य 26 से 30 मार्च तक चलेगा। 31 मार्च को परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे व दूसरी पाली में दोपहर साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक परीक्षाएं होंगी। बच्चों को प्रश्न-पत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग की तरफ से विद्यालयों को प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से कराई जाएगी। सभी 11 खंड शिक्षा क्षेत्रों में 22 सचल दलों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सेवा प्रदाता एजेंसियों की मनमानी जारी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश को भी रखा ताक पर