अमेठी: नशे में धुत सिपाही ने दीवान पर तानी राइफल, हवा में की फायरिंग, कलेक्ट्रेट में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम की सुरक्षा में तैनात नशे में धुत सिपाही ने पहले साथी दिवान की कनपटी पर रायफल तानी फिर छत पर चढ़कर कई राउंड रायफल से हवाई फायरिंग कर दी। हवा में हुई फायरिंग से कलेक्ट्रेट में सनसनी फैल गई।कलेक्ट्रेट में रविवार को ईवीएम की रखवाली में लगे सुरक्षा कर्मी आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए।

ईवीएम के मुख्य द्वार पर दीवान राजेन्द्र सिंह व हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे नशे में धुत हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह ने रायफल दीवान राजेन्द्र सिंह की कनपटी पर लगाकर जान से मार देने की धमकी दे दी। किसी तरह दीवान वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले। 

इतने पर हेड कान्सटेबल मुकेश सिंह छत पर चढ़कर हवा में रायफल से कई राउंड फायर झोंक दिया। फायरिंग से कलेक्ट्रेट परिषर में हड़कंप मच गया। सूचना पर एडीएम अजीत प्रताप सिंह, आरआई मैनेजर दुबे, एलआईयू, गौरीगंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव सहित क्यूआरटी की टीम कलेक्ट्रेट पहुंचकर जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: परिषदीय स्कूलों में कल से होंगी परीक्षाएं, सभी तैयारियां पूरी, 1792 विद्यालयों में 247278 परीक्षार्थी होगें शामिल

संबंधित समाचार