काशीपुर: एफडी की रकम मांगने पर महिला को दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। महिला ने एक फर्म के मैनेजर पर एफडी की रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना आईआईटी क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा निवासी वकीला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 जुलाई 2013 को उसने गांव के एक निजी फर्म का मैनेजर बताने वाले फुरकान को एफडी कराने के लिए 25 हजार रुपये दिए। साथ ही पांच किस्तों में 15800 रुपये भी दिए। जनवरी 2019 में एफडी पूरी होने के बाद उसने फुरकान से अपने रुपये मांगे तो वह भड़क गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने व उसके भाई इदरीस ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार