हल्द्वानीः कंपोस्ट प्लांट के लिए नगर निगम देगा 16.53 करोड़ रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में निर्मित होने वाला कंपोस्ट प्लांट पीपीपी मोड पर तैयार किया जाएगा। नगर निगम इसे बनाने के लिए 16.53 करोड़ रुपये आवंटित करेगा। प्लांट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट शानस को भेजी जा चुकी है। शासन की ओर से संस्तुति मिलते ही नगर निगम कंपोस्ट प्लांट के लिए टेंडर खोल दिया जाएगा।
नगर निगम ने लीगेसी वेस्ट प्लांट का ठेका दिया है। कंपनी को छह महीने में पूरे ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा हटाना है। दो महीने करीब बीत चुके हैं। कंपनी ने अभी तक 20 फीसदी ट्रंचिंग ग्राउंड को भी खाली नहीं किया है। ऐसे में नहीं लगता है कि छह महीने में ट्रंचिंग ग्राउंड खाली होगा। उधर नगर निगम ने कंपोस्ट प्लांट लगाने के लिए अभी से कमर कस ली। नगर निगम ने कंपोस्ट प्लांट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
रिपोर्ट में बताया गया कि निगम इसे पीपीपी मोड में स्थापित करेगा। निगम ठेका प्राप्त करने वाली कंपनी को 16.53 करोड़ रुपया देगा। कंपोस्ट प्लांट में इससे अधिक जितना भी खर्च आएगा।
