आज का राशिफल: 17 अगस्त 2020
मेष- आज आपके कार्यों में व्यवधान आ सकता है। मौसमी बीमारियाँ घेर सकती हैं। रियल स्टेट में काम कर रहे जातकों को सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिए। आप अपनी मेहनत पर विश्वास रखें। वृष- आज रुके हुये कार्य शीघ्र पूर्ण हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। अच्छे अवसरों को पहचानें और …
मेष- आज आपके कार्यों में व्यवधान आ सकता है। मौसमी बीमारियाँ घेर सकती हैं। रियल स्टेट में काम कर रहे जातकों को सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिए। आप अपनी मेहनत पर विश्वास रखें।
वृष- आज रुके हुये कार्य शीघ्र पूर्ण हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। अच्छे अवसरों को पहचानें और अपने करियर के प्रति गम्भीर रहें। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी।
मिथुन- आज अनावश्यक सोच-विचार आपको दुविधा की स्थिति में भी फँसा सकता है। क्रोध करने से बचें। आपके खर्चे बढ़ रहें हैं इस पर नियन्त्रण करिये।
कर्क- आज मेहनत का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। नये प्रोजेक्ट्स में आपको शामिल किया जा सकता है। आसानी से सभी कार्य पूरे होंगे।
सिंह- आज मन में कुंठा का भाव रहेगा। निजी परेशानियों में घिर सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने की चेष्टा करेंगे। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती हैं।
कन्या- आज आप किसी उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्ता रहेगी। आय में बढ़ोत्तरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी।
तुला- आज रुके हुए मामलें सुलझ सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित नहीं होगा। गृहस्थ जीवन आनन्द दायी रहेगा।
वृश्चिक- आज अपनी तीव्र बुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आध्यात्म की ओर आपका रुझान रहेगा।
धनु- आज रचनात्मक कार्यों में परेशानी आयेगी। परिवार में अशान्ति का माहौल हो सकता है। जटिल कार्यों को अपने हाँथ में न लें। दूसरों की सहायता करें लेकिन अपने हितों को नजरंदाज न करें।
मकर- आज आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सफलता के लिये अत्यधिक मेहनत करने के लिये प्रेरित रहेंगे।
कुंभ- आज वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। ऑफिस के काम में गति आयेगी। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। परिवार में आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन की अस्थिरता को नियन्त्रित करने का प्रयास करें।
मीन- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेमी जन की भावनाओं का अनादर न करें। भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सन्तान की शिक्षा को लेकर गम्भीर रहेंगे।
