मुरादाबाद : इंस्टाग्राम पर प्यार में युवक ने छोड़ा घर, ढूंढकर ले गए परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साल भर पहले सोशल मीडिया पर हुई थी महिला से दोस्ती, महिला के साथ रहकर साल भर से फर्म में कर रहा था नौकरी

पाकबड़ा (मुरादाबाद), अमृत विचार। साल भर पहले सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर युवक की महिला से दोस्ती हो गई। यी आभासी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। युवक अपना घर छोड़ मीलों दूर महिला के पास रहने लगा। घरवालों से कुछ समय बाद दूरी बना ली। सारे संपर्क तोड़ दिए। परिवार के लोग युवक को साल भर तक ढूंढते रहे। अब एक फोटो के माध्यम से परिजन युवक को ढूंढते हुए यहां आ गए।  

 रविवार को थाने में एक युवक को लेकर उसके परिजन पहुंच गए। उसे घर ले जाने के लिए जिद करने लगे। युवक परिवार के सदस्यों के साथ जाने से इंकार करता रहा। इसके बाद पुलिस का पूरा माजरा समझ में आ गया। पता चला कि युवक आगरा से करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर हुई महिला से दोस्ती के चक्कर में यहां आ गया था। महिला के साथ ही वह एक फर्म में काम करने लगा। धीरे-धीरे उसने घरवालों से अपना नाता तोड़ लिया। युवक को खोजने में परिजन परेशान हो गए। उसे दूर-दूर जगहों पर ढूंढने लगे। 
 
उधर, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो के माध्यम से युवक को खोजने मुरादाबाद पहुंच आए। जहां पता चला की युवक पाकबड़ा में रह रहा है। परिजन युवक के पास पहुंचे और इसे लेकर थाने आए। मां रो-रो कर उसे घर ले जाने की जिद करती रही। लेकिन, वह इंकार करता रहा। उसके बाद पुलिस द्वारा प्रेमी महिला थाने बुलाई गयी। महिला के कहने के बाद उसकी प्रेमी युवक अपने परिजनों के साथ घर लौटा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: शहर के नोमान मंसूरी को एक्सपो मार्ट में मिला सम्मान

संबंधित समाचार