लखनऊ: गोमती से कचरा सहित अपशिष्ट पदार्थ निकाला, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी की स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना गोमती नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए प्रत्येक रविवार को आंदोलन चलाती है। इस क्रम में 249वें रविवार को स्वच्छता अभियान सुबह 5:30 बजे हनुमान सेतु के निकट झूले लाल पार्क गोमती नदी तट पर आरंभ हुआ, जिसमें नदी की तलहटी से नौ क्विंटल कचरा एवं बड़ी मात्रा में ठोस अपशिष्ट, सड़े गले कपड़े, पालीथीन बैग के साथ जल में प्रवाहित सैकड़ों देवी देवताओं की मूर्तियां भी निकाली गईं। 

दो घंटे तक चले अभियान का अंत आदि गंगा मां गोमती की आरती के साथ किया गया। इस अभियान में सेना के संयोजक रणजीत सिंह, विष्णु तिवारी, दिनेश पांडे, कृपा शंकर वर्मा, उदय सिंह, सरिता जायसवाल, शांती देवी, रूचि जैन, निशा, मृदुल गुप्ता, प्रहलाद सिंह, रमेश जोशी, अनुग्रह, सलमान, भुवन पांडे, जितेंद्र शर्मा, दिपेश यादव, आनंद वर्मा, रिंकू सिंह, मुकेश चौरसिया, सुमित कश्यप, संजय वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, सार्थक, राजेश जोशी, लक्ष्मीकांत वर्मा, नैतिक साहू, शैलेंद्र कुमार सिंहा एवं रौनक सिंहा समेत करीब चार दर्जन लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: जानकीपुरम से शिफ्ट होगा अंत्येष्टि स्थल, LDA उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार