संभल: जिले में चार महीने बाद कोरोना पॉजीटिव मिली महिला, होम आइसोलेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार : जिले में चार महीने बाद कोरोना का केस सामने आया है। चन्दौसी निवासी महिला को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को होम आइसोलेट करा दिया है। चन्दौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी 50 वर्षीय महिला दवा लेने के लिए सीएचसी पहुंची। खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित होने के कारण नमूना लिया गया।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग को महिला की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट मिली तो खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.मनोज चौधरी ने बताया कि 16 नवंबर 2022 के बाद अब जिले में पहला कोरोना केस सामने आया है।

पॉजीटिव महिला को होम आइसोलेट कराते हुए इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना पॉजीटिव केस बढ़ रहे हैं। इसीलिए लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - संभल : एडीएम ने शुरू की कोल्ड स्टोरेज हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच

संबंधित समाचार