लखनऊ: दो आईएएस और एक पीसीएस का तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने दो आईएएस व एक पीसीएस अधिकारी का तबादला कर दिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी 2018 बैच के आईएएस गौरव कुमार को प्रयागराज का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

पिछले दिनों सीतापुर के मुख्य विकास अधिकारी के पद से स्थानांतरित कर सीडीओ प्रयागराज बनाए गए 2017 बैच के आईएएस अक्षत वर्मा का तबादला रद्द कर दिया गया है। अक्षत वर्मा सीतापुर के सीडीओ बने रहेंगे। 2010 बैच के पीसीएस अधिकारी विनय सिंह को बिजनौर के एडीएम (ई) पद से हापुड़ के एडीएम पद पर स्थानान्तरित किया गया है।


ये भी पढ़ें - कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा, पुलिस जीप पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, एक सिपाही की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार