BNP Paribas Open: कार्लोस अल्कराज ने जीता इंडियन वेल्स खिताब, नोवाक जोकोविच को पछाड़ फिर बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंडियन वेल्स। स्पेन के 19 वर्ष के कार्लोस अल्कराज ने दानिल मेदवेदेव को 6 . 3, 6 . 2 से हराकर बीएनपी परीबस ओपन खिताब जीत लिया और नंबर वन की रैंकिंग फिर हासिल कर ली। इस मामले में उन्होंने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया। नोवाक अब एटीपी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

 

नोवाक जोकोविच कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सके। महिला फाइनल में एलेना रिबाकिना ने एरिना सबालेंका को 7 . 6, 6 . 4 से हराकर खिताब जीता। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सबालेंका की साल में यह दूसरी हार थी। अलकाराज पिछले साल अमेरिकी ओपन जीतने के बाद एटीपी के इतिहास में सबसे युवा शीर्ष खिलाड़ी बने थे। 

Image

अल्कारेज ने तीन मास्टर्स 1000 खिताब जीते
19 वर्षीय अल्कारेज ने इस बार अपना तीसरा मास्टर्स 1000 खिताब जीता है और वे अपने देश की टेनिस लीजेंड राफेल नडाल के रिकॉर्ड के करीब है। नडाल के नाम 20 साल के होने से पहले 6 मास्टर्स 1000 खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। बराबरी करने के लिए अल्कारेज को तीन और खिताब जीतने की जरूरत है। हालांकि, 20 की उम्र के पहले कम से कम तीन मास्टर्स 1000 जीतने वाले अल्कारेज नडाल के अलावा अकेले खिलाड़ी है।

ये भी पढ़ें :  IPL 2023: सीएसके से जुड़े Sisanda Magala, काइल जैमीसन की लेंगे जगह...जड़ते हैं लंबे-लंबे छक्के

संबंधित समाचार