प्रयागराज: खुद को दर्जा देने समेत कई मांगों को लेकर सम्यक संवैधानिक क्रांति मोर्चा ने किया प्रदर्शन
प्रयागराज, अमृत विचार। सम्यक संवैधानिक क्रांति मोर्चा के बैनर तले सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के समीप धरना स्थल पर किया गया। जिसमें हजारों की तादाद में महिला और पुरुष सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। उनकी मांग थी कि उनको उनका अधिकार दिया जाए। उनके हक को ना मारा जाए। संविधान के तहत उन्हें वह पूरा अधिकार मिलना चाहिए जो उनके लिए बना है।
बता दें कि सम्यक संवैधानिक क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक रामराज आदिवासी और मोस्ट वूमन एसोशिएशन की राष्ट्रीय संयोजिका सुशीला आदिवासी ने गरीब, मजदूर,बेरोजगार, किसान को जनजातीय दर्जा देने व भू वितरण की मांग को लेकर एक दिवसीय आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रयागराज जनपद के तमाम ब्लाक,तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रमीण इलाकों से नैनी के लेप्रोसी चौराहे पर पहुंचे । वहां से एकत्र होकर पैदल यात्रा लेकर सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर के समीप धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए सरकार विरोधी नारे लगाते हुते एकजुटता का परिचय दिया।
प्रदर्शन में आये लोगो की मांग थी कि उपेक्षित किसानों को 5-5 बीघे जमीन सुनिश्चित किया जाए, निजीकरण को बंद किया जाए, ओबीसी की जातिवार जनगणना कराई जाए, भारत मे राष्ट्रीय किसान आय आयोग का गठन किया जाए और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बराबर मानदेय दिया जाए ब्लॉक, तहसील स्तर पर एक निगरानी कमेटी बनाई जाए जिससे व्याप्त धांधली बन्द हो सके, इसके अलावा बालू, पत्थर खनन व मत्स्य पालन करने वाले पीढ़ी दर पीढ़ी के लोगो को अनुज्ञापत्र देकर पांच हजार रुपए मेहताना दिया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यह प्रदर्शन एक दिन का है, अगर हमारी मांगो को पूरा नही किया जाता है तो आंदोलन उग्र होगा।
ये भी पढ़ें - अयोध्या: किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने की मासिक पंचायत
