बहराइच: शैक्षिक भ्रमण के लिए श्रावस्ती पहुंचा छात्रों का दल
नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। शिवपुर विकास खंड से बेसिक शिक्षा विभाग के छात्रों का दल शैक्षिक भ्रमण के लिए श्रावस्ती पहुंचा। यहां पर अंगुलिमाल गुफा और भगवान बुद्ध के स्थलों का जायजा लिया।
विकास खंड शिवपुर के बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों को शैक्षिक भृमण के लिए श्रावस्ती ले जाया गया। बीआरसी शिवपुर से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर यज्ञसैनी ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैक्षिक भृमण खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवपुर अनुराग कुमार मिश्र व विज्ञान एआरपी केके मिश्र के नेतृत्व में गया। शैक्षिक भृमण में श्रावस्ती के प्राचीन बुध मंदिर, बुध कुटी,सीता द्वार ,लवकुश पार्क आदि बच्चों को भ्रमण कराया गया। शैक्षिक भृमण में मुख्य रूप से श्री रविशंकर शुक्ला, सरोजनी मिश्रा, इतवारी लाल, योगेश त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक और छात्र शामिल रहे।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज: खुद को दर्जा देने समेत कई मांगों को लेकर सम्यक संवैधानिक क्रांति मोर्चा ने किया प्रदर्शन
