फतेहपुर: सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत भतीजा घायल हालत नाजुक

अनियंत्रित डीसीएम ने मारी बाइक में टक्कर

फतेहपुर: सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत भतीजा घायल हालत नाजुक

अमृत विचार, बिंदकी, फतेहपुर। तहसील क्षेत्र के जहानाबाद कस्बा थाना क्षेत्र के हाइवे मार्ग पर अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से घर लौट रहे बाइक सवार भाजपा बूथ अध्यक्ष सरजू पुत्र गोला गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर भतीजे की गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया।

 देर रात कस्बे के मोहल्ला मियां टोला निवासी सरजू उम्र 44 वर्ष पुत्र गोला तथा उसका भतीजा भूरा उम्र 35 वर्ष अपनी बाइक से शाम को घर लौट रहे थे तभी अनियंत्रित डीसीएम ने हाइवे बम्बे के समीप बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सरजू को मृत घोषित कर दिया और भूरा को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर एलएलआर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 

भाजपा नेता के गाड़ी की दुर्घटना की खबर सुनते ही कस्बा वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं दुर्घटना सुनते ही मौके पर पहुंचे सपा नेता आबिद हसन एवं भाजपा नेता से शिव सागर सोनकर पूर्व नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रामेंद्र पांडे सहित तमाम लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

ये भी पढ़ें:- बरेली: देर रात मूसलधार बारिश, खेतों में बिछी सरसों और गेहूं