बहराइच: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

कलेक्ट्रेट में सुबह धरने पर बैठे विभिन्न विभागों के कर्मी

अमृत विचार, बहराइच। शहर के कलेक्ट्रेट में मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभी कर्मी सरकार से पुरानी पेंशन बहाली किए जाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मी भी तैनात हैं।बहराइच के कलेक्ट्रेट में मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले कर्मचारी एकत्रित हुए।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरके वर्मा और मंत्री सूरज प्रसाद की अगुवाई में पहुंचे कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग रहे हैं। जिलाध्यक्ष आरके वर्मा ने कहा कि कुछ प्रदेश में योजना को लागू किया गया है। ऐसे में सरकार उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करे।

जिला संयोजक आरसी चौधरी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की सुनवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। सभी सरकार से नई पेंशन योजना को वापस लेने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों के प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी शामिल हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है।

ये भी पढ़ें:- गोंडा: दोपहर बाद गोंडा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, जिले में अलर्ट

संबंधित समाचार