बरेली: पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, बोले- नहीं तो करेंगे हड़ताल

बरेली: पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, बोले- नहीं तो करेंगे हड़ताल

बरेली,अमृत विचार। केन्द्र व राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में मंगलवार को ज्वाइट फोरम केंद्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को पांच सुत्रिय संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

केंद्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारे देश के सांसद एक दिन के लिए भी संसद चले जाएंगे तो उन्हें पेंशन मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि तो हम लोग राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारी पेंशन के हकदार क्यों नही हैं। जब एक देश, एक संविधान, एक विधान, एक निशान हैं। तो ये कहा का न्याय हैं। पुरानी और नई पेंशन की बात किस संविधान में लिखी हैं। 

उन्हेंने आगे कहा इस बार आर पार की लड़ाई हैं। इस बार पेंशन बहाल नहीं हुई तो इस बार सितंबर में केंद्र और राज्य सरकार की हड़ताल होगी। इससे पूरा भारत वर्ष बंद होगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: खेत मे निकला अजगर सांप, देखकर किसानों के उड़े होश

ताजा समाचार