WPL 2023 : RCB ने मुंबई इंडियंस को दिया 126 रनों का लक्ष्य, Amelia Kerr ने चटकाए 3 विकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवी मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मुकाबले में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 125 रन बनाये। आरसीबी के लिए रिचा घोष ने 13 गेंद में 29 रन की आक्रामक पारी खेली। एलीस पेरी ने भी 29 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए अमेलिया केर ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाये। 

मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को दिया बल्लेबाजी का न्यौता

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी 20 मैच में मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। दोनों टीमें इस मैच में अंतिम एकादश में बिना किसी बदलाव के उतर रही है। दिन का दूसरा मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, हीथर नाइट, रिचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, श्रेयांका पाटिल, दिशा कसत, मीगन शट, सोभना आशा और प्रीति बोस।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैटली सीवर ब्रंट, अमीलिया केर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काजी, इजाबेल वॉन्ग, अमनजोत कौर, जींतिमनी कलिता और साइका इशाक।

ये भी पढ़ें :  IND vs AUS : भारतीय बल्लेबाजों को पार करनी होगी मिचेल स्टार्क की चुनौती, फोकस सूर्यकुमार पर 

 

 

संबंधित समाचार