रामनगरः विवादों में घिर गया NSUI प्रदेश अध्यक्ष का शहर आना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। मंगलवार को एनएसयूआई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी रामनगर में हुआ दौरा विवादों में घिर गया। कांग्रेस कमेटी व एनएसयूआई से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने उन पर पार्टी विरोधी कार्यक्रमों में लिप्त लोगों के कार्यक्रम में शामिल हो जाने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी उजागर कर दी। 

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देश बन्धु रावत ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास के रामनगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में उनके स्वागत की तैयारियां की थी। प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी कार्यालय में उनके स्वागत के विषय मे अवगत भी करा दिया गया था। 

आरोप है कि कांग्रेस कार्यालय में ना आकर वह पहले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का विरोध करने वाले एवं कांग्रेस के हर चुनाव में पार्टी गतिविधियों का विरोध करने वालों के लोगों के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंच गए। जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुचाने से कम नही है।  

आरोप है कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने उन लोगों के कार्यक्रम में भाग लिया जो पार्टी के विरोधी हैं और पार्टी को तोड़कर भाजपा के एजेंट के रूप में भाजपा को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पार्टी हाईकमान एवं अनुशासन समिति को अवगत कराकर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। बाद में  कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां, प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई तथा भारी विरोध के बाद वह कांग्रेस कार्यालय से वापस लौट गए।

उधर, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी ने कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के साथ किए गए व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था जो शिवलालपुर चुंगी से नगर पालिका तक बाइक रैली का आयोजन था उसके बाद नगर पालिका के सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित थी जो बारिश के मौसम होने से बाइक रैली स्थगित कर सिर्फ नगर पालिका के सभागार में स्वागत कार्यक्रम तय था।

यह भी पढ़ें- भवालीः ट्रक में लदे पाइप सड़क पर बिखरे, घंटों लगा रहा जाम

संबंधित समाचार