लखनऊ : जोग्ये बौद्ध संघ कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री, कहा दुनिया ने युद्ध दिया भारत ने बुद्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की इस पावन धरा पर हमारे मित्र राष्ट्र दक्षिण कोरिया से पधारे हुये लोगों का स्वागत और अभिनन्द करता हूं। यह बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। वह बुधवार को राजधानी में दक्षिण कोरिया के जोग्ये संघ के भारत स्थित बौद्ध तीर्थों की पदयात्रा पूरी होने पर आयोजित अभिनन्दन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के कुछ देशों ने युद्ध दिया है। वहीं भारत ने दुनिया को बुद्ध दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के आजादी का दिन एक ही है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के बौद्ध समाज के लिए भारत श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। उत्तर प्रदेश के लिए यह बहुत ही गौरव का विषय है कि भगवान बुद्ध ने अपने जीवन का करीब दो तिहाई हिस्सा उत्तर प्रदेश में रहकर व्यतीत किया था। इस दौरान सीएम योगी ने भगवान बुद्ध ने जिन-जिन स्थानों पर रहकर लोगों को मानवता का संदेश दिया था, उसका भी वर्णन किया।

बता दें कि दक्षिण कोरिया के जोग्ये संघ ने भारत स्थित बौद्ध तीर्थ स्थलों की पदयात्रा की है। यह पदयात्रा करीब 43 दिनों में पूरी हुई है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : रामनवमी मेले को लेकर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा, बने 14 अस्थाई उपचार केंद्र

संबंधित समाचार