यात्रियों को मिलेगी राहत, पोरबंदर-सांतरागाछी ट्रेन में लगेगा फर्स्ट AC कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भावनगर। पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर मंडल से होकर जाने वाली पोरबंदर-सांतरागाछी ट्रेन में स्थायी तौर पर एक फर्स्ट क्लास एसी कोच लगेगा।

सीनियर डीसीएम माशूक अहमद के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने भावनगर मंडल से होकर जाने वाली पोरबंदर-सांतरागाछी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन में स्थायी तौर पर एक फर्स्ट क्लास एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 12949/12950 पोरबंदर-सांतरागाछी-पोरबंदर में एक फर्स्ट क्लास एसी कोच पोरबंदर स्टेशन से सात अप्रैल तथा सांतरागाछी स्टेशन से नौ अप्रैल से लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बालापड़ा गांव हमला : कोर्ट ने एनडीएफबी उग्रवादी को सुनाई उम्रकैद की सजा 

संबंधित समाचार