पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन तीन विधेयक पारित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन बुधवार को तीन विधेयक पारित किये गये। विधानसभा में आज संसदीय कार्य मंत्री डॉ इन्दरबीर सिंह निज्जर की तरफ से पेश किये ‘दि सैलरीज़ एंड अलाऊंसेज़ आफ चीफ़ व्हिप इन पंजाब लेजिसलेटिव असेंबली बिल, 2023’ को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदन में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री डॉ बलजीत कौर द्वारा पेश किये दूसरे बिल ‘पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग (संशोधन) बिल, 2023’ को भी पारित किया गया। सदन में तीसरा विधेयक कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ‘पंजाब कृषि उत्पाद मंडियों (संशोधन) बिल, 2023’ पेश किया जो पारित किया गया। 

ये भी पढे़ं- केरल में वामपंथी सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी कांग्रेस

 

संबंधित समाचार