हल्द्वानी: गड्ढों से भरी सड़क दे रही है हादसों को दावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पार्षद और विधायक को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

पूर्व में बच्चे और महिलाएं हो चुकी हैं चोटिल

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड वार्ड नं. 56 के मानपुर पश्चिम  वेद बंधु विहार में डीसी मैसी के घर से मोहन सिंह नेगी के घर तक सड़क के लगभग 200 मीटर से अधिक हिस्से पर बड़े - बड़े गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों को प्रतिदिन सड़क पर चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के चलते गड्ढों में पानी भरने से पैदल राहगीरों और दुपहिया वाहनों से चलने वाले  लोगों का सड़क से गुजरना दूभर हो गया है। इससे पहले भी इस सड़क पर कई बार बच्चे और महिलाएं चोटिल हो चुके हैं और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

इसको लेकर पूर्व में स्थानीय पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी और स्थानीय विधायक बंशीधर भगत को भी ज्ञापन सौंपा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाए और यदि निर्माण नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। 

 

संबंधित समाचार