हल्द्वानी: नाला ओवरफ्लो होने से घरों में घुसा गंदा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के वार्ड 31 और 59 में नाला चोक होने के चलते कई घरों में गंदा पानी भर गया। जिसके चलते लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई। लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए मौके पर नगर आयुक्त ने इलाकों का निरीक्षण किया।

 दो दिनों से लगातार बारिश होने के चलते शहर के कई नाले ओवरफ्लो हो गए थे। लेकिन बुधवार को उजाला नगर और इंदिरा नगर में समस्या गहरा गई। नाला ओवरफ्लो होने के चलते कई इलाकों में लोगों के घरों में गंदा पानी के साथ ही कूड़ा के ढेर भी पहुंच गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सफाई कर्मियों को नाला साफ कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही नाला के कई जगहों पर जालियों को लगाने का कार्य किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार