लखनऊ: डॉ. दिनेश शर्मा ने किया गोमती प्रवाह के 24वें अंक का विमोचन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्थडे विथ हनुमान जी और एनिवर्सरी विथ हनुमान जी का भी है विवरण

अमृत विचार, लखनऊ। गोमती प्रवाह पंचांग के 24वें वार्षिक अंक का विमोचन बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया।  इस मौके पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। पंचांग का विमोचन करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा की पंचांग की तीन हजार प्रतियां समाज में निशुल्क वितरित की जाती हैं, जिसे लोग साल भर संभाल कर रखते हैं। लखनऊ से प्रकाशित होने वाला यह पहला पंचांग है। 

पंचांग के संपादक ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया इस वर्ष पंचांग में लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में बर्थडे विथ हनुमान जी और एनिवर्सरी विथ हनुमान जी का विवरण दिया गया है। इस बार होली में 2 दिन की का संशय बना रहा। पंचांग में उस पर प्रमुखता से जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस वर्ष संवत्सर का नाम नल है और राजा बुध है। विमोचन के मौके पर मुख्य रूप से डॉ विवेक तागड़ी,  राज्यमंत्री सुधाकर त्रिपाठी, साकेत शर्मा, आशीष अग्रवाल, मोहित शर्मा अभिषेक खरे, अलकेश सोती, प्रमित सिंह, जगदीश श्रीवास्तव एवं अकिलेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: तलहा ने बच्चे को देने से किया इंकार, डीसीपी से लगाई गुहार 

संबंधित समाचार