लखनऊ: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर साफ किया ई-रिक्शा, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। ठाकुरगंज थाने में एक युवक ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी चालक राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित कर ई-रिक्शा की बैट्री साफ कर रहा था। मना किए जाने पर वह अभद्रता करने लगा। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक विकास राय के मुताबिक, सराय माली खां निवासी अभिषेक दुबे ने ई-रिक्शा चालक पिंटू के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी चालक राष्ट्रीय ध्वज से ई-रिक्शा साफ कर रहा था। रोकने जाने पर आरोपी तिरंगे का अपमान कर ई-रिक्शा की बैट्री पोंछने लगा। आरोपी चालक की हरकत को देख लोगों ने विरोध किया तो वह मौजूद लोगों से नोंकझोंक करने लगा। जिसके बाद आरोपी अभद्रता कर वहां से चला गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा 02 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: आज नहीं दिखा रमजान का चांद, शुक्रवार से शुरू होंगे रोजे

 

संबंधित समाचार