आज का राशिफल। 23 मार्च, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलने के आसार कम हैं। शत्रु आपका काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे।

वृष

आज व्यवसाय में नए संपर्क विकसित हो सकते हैं। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोस्तों से धन लाभ प्राप्त होगा। अटके हुए काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा।

मिथुन

आज उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। कारोबार में पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। पुरानी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। युवाओं को नए प्रेमी मिल सकते हैं। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएंगे।

कर्क

आज जमा पूंजी अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकती है। अपने निर्णय पर कायम रहें। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में अशांति रहेगी। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें।

सिंह

आज बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। गलत लोगों के साथ संबंध न रखें। दांपत्य संबंधों में प्रेम भाव कम रहेगा। धर्म-कर्म को लेकर आपके मन में अनास्था उत्पन्न हो सकती है। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या होगी।

कन्या

आज ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में नैतिकता से समझौता न करें। सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। कारोबार में मित्रों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति काफी निष्ठावान रहेंगे।

तुला

आज रुके कार्यों में गति आने से आपको लाभ होगा। मन की उलझन दूर होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों की काफी मदद मिलेगी। तकनीक में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। जिस काम की काफी समय से योजना बना रहे थे उसे शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें अन्यथा आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। आपको महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। शेयर और निवेश में सावधानी रखें।

धनु

आज आपको परिवार पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। यदि नया काम शुरू करना चाह रहे तो आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। हास्य-व्यंग्य पर गंभीर प्रतिक्रिया देने से बचें। फाइनेंस संबंधी परेशानियों को दूसरों से साझा न करें।

मकर

आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। ऑफिस में अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। युवाओं को करियर में शानदार मौके मिलेंगे। रचनात्मक क्षमता का कारोबार में लाभ मिलेगा।

कुंभ

आज आपके मित्र आपसे कुछ अपेक्षाएं रखेंगे। जिन्हें आपको पूरा करना पड़ेगा। विदेशी कंपनियों से आपको जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। जहां आवश्यकता न हो वहां बातें न करें। पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

मीन

आज सहकर्मियों के कार्यों में नुक्स निकालने से आपकी आलोचना हो सकती है। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में आपको महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। जो काम किसी अभाव के कारण शुरू नहीं कर पा रहे थे वो आप शुरू कर लेंगे।