राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा स्थापित करने की जरूरत: सूर्यकांत पांडेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर नगर निगम स्थित भगतसिंह की प्रतिमा पर नगर के हाजियों के साथ पहुंचकर माल्यार्पण किया। हाजियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम को भगत सिंह के साथ राजगुरु सुखदेव की प्रतिमा भी स्थापित करने की जरूरत है। 
     
सुबह साढ़े सात बजे नगर के कई हाजियों के साथ नगर निगम स्थित भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सूर्यकांत ने निगम अधिकारियों पर भगत सिंह की प्रतिमा के आसपास सफाई, चूनाकारी नहीं किए जाने पर अधिकारियों की निन्दा की।

सूर्यकांत पांडेय ने मांग किया कि शहीदों के खिलाफ मुखविरी और गवाही के लिए धन प्राप्त करने वाले परिवार की संपत्ति शहीद परिवार में बांट दिया जाए। हाजी गुफरान, हाजी शाकेज, हाजी मोहम्मद उमर, हाजी मोहम्मद मुईद, हाजी मोहम्मद नूर, हाजी आफाक, हाजी मोहम्मद उमर, के अलावा विकास सोनकर, विश्व प्रताप सिंह अंशू, अंकित पाण्डेय शिवम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: किशोरी को अगवा कर युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार