हल्द्वानी: Business में निवेश के नाम पर 1.47 करोड़ का चूना लगाए जाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुरानी आईटीआई तल्ली हल्द्वानी अस्पता निवासी नमिता पांडे ने कहा है कि उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में दिल्ली निवासी अनन्त मिश्रा और उसकी पत्नी प्रियंका से हुई थी। नमिता का कहना है कि अनन्त ने उसे व उसके पति कमल बचखेती को  बिजनेस में निवेश करने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में 41.10 लाख ले लिये।

इसके बाद कमल व उसके माध्यम से इस कंपनी में करीब 1.47 करोड़ का निवेश कराया गया। लेकिन यह रकम उन्हें वापस नहीं लौटाई गई। आरोप है कि जब उसने अनन्त पर पैसे वापस लौटाने का दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार