हल्द्वानी: पति को सुधारने के लिए पुलिस के पास पहुंची बीवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पति को सुधारने के लिए एक महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
 

मूल रूप से बहराइच की रहने वाली गायत्री पत्नी सचिन त्रिवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वर्ष 2013 में उसकी शादी सचिन से हुई थी। सचिन दिल्ली में नौकरी करता है। शादी एक वर्ष तक सब सामान्य रहा और इस दौरान उन्हें एक बेटा हुआ, लेकिन इसके बाद सचिन का व्यवहार बदल गया।

आरोप है कि सचिन कई लड़कियों के संपर्क में रहा और दिल्ली में रहने के दौरान उसने एक अन्य महिला को अपना लिया। जिसके बाद से सचिन उसके साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं सचिन गायत्री के साथ उसके बेटे को भी मार डालने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल, पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार