अयोध्या: जन्मभूमि पथ पर उकेरे जाएंगे विदेशों की रामलीला के भित्ति चित्र   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडलायुक्त ने बैठक में वहां रिटेनिंग वाल बनाने पर किया मंथन

अमृत विचार, अयोध्या। जन्मभूमि पथ को आकर्षक बनाने के लिए उसमें एक रिटेनिंग वाल बनाकर विदेशों की रामलीला की थीम को भित्ति चित्र के माध्यम से उकेरा जाएगा। साथ ही धर्मपथ पर सभी राज्यों के ललित कला अकादमी के माध्यम से भगवान राम से संबंधित कृतियों को उकेरे जाने की योजना बन रही है।
     
गुरुवार को मंडलायुक्त व अयोध्या विकास प्राधिकरण के लिए अध्यक्ष गौरव दयाल ने विकास कार्यों के पर्यवेक्षण एवं सर्वेक्षण के लिए लगाये गये अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ अयोध्या विकास प्राधिकरण के सभागार में समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त ने निमार्णाधीन विभिन्न पथों जन्मभूमिपथ, भक्तिपथ, रामपथ व धर्मपथ सहित बन रहे अन्य कॉरिडोर को आकर्षक व मनमोहक बनाने के लिए दृष्टिगत गहन विचार विमर्श किया। उन्होंने स्मार्ट प्लांटेशन की डीपीआर तत्काल बनाने के लिए उपनिदेशक उद्यान को निर्देशित किया तथा कहा कि तुलसी उद्यान, राजघाट, कम्पनी गार्डेन सहित सभी पार्कों में मौसम आधारित फूल के पौधों के साथ सदाबहार फूलों वाले प्लांटेशन कराएं। बैठक में बताया गया कि मठ मंदिरों के अपग्रेडेशन का डीपीआर शासन को भेज दिया गया है।  

जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्न 
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वप्रथम 12 फरवरी को हुई बैठक की कार्यवृत्त की समिति द्वारा सर्वसम्मत से पुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2022-23 में विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय को दो आवेदन पत्र प्रेषित किया गया। बैठक में निवेशमित्र पोर्टल पर प्राप्त अयोध्या विकास प्रधिकरण, यूपीसीडा एवं उप्र पावर कारपोरेशन को कुल प्राप्त आवेदन पत्र समय सीमा के अन्दर स्वीकृत आवेदन समय सीमा के बाहर स्वीकृत आवेदन पत्र एवं समय सीमा के बाहर लम्बित प्रकरणो पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लंम्बित सभी आवेदन पत्रो पर शीघ्रता से कार्रवाई के  निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें -बांदा: पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर पति ने फंदा लगाकर की खुदकुशी  

संबंधित समाचार