कानपुर: मुख्तार बाबा का रेस्टोरेंट सहित पांच संपत्तियां सीज
कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी है मुख्तार अहमद
अमृत विचार, कानपुर। कानपुर हिंसा में फंडिंग का मुख्य आरोपी मुख्तार बाबा की संपत्ति पर प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कब्जा कर लिया। कमिश्नरेट पुलिस के साथ करीब आधा दर्जन थानों के पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई के दौरान काफी नोकझोंक भी हुई। शत्रु संपत्ति के तहत पांच घंटे चली इस कार्रवाई में बेकनगंज व चमनगंज की चार लोगों की पांच प्रापर्टियां सीज कर दीं।
बेकनगंज में जानकी मंदिर के पास स्थित मुख्तार अहमद उर्फ मुख्तार बाबा का रेस्टोरेंट था। बेसमेंट सहित दो मामले में बने इस रेस्टोरेंट पर शत्रु संपत्ति का मामला चल रहा था। रेस्टोरेंट का मालिक मुख्तार बाबा पिछले साल जून में हुई हिंसा में फंडिंग का मुख्य आरोपी भी बताया जाता है।

एसीएम दो रामानुज ने बताया कि शत्रु संपत्ति लखनऊ शाखा के मुख्य पर्यवेक्षक ब्रिगेडियर अरविंदम के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाखजी अय्यर ने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। इस पर बेकनगंज में पुलिस बल के साथ बाबा बिरयानी के नाम से जानी जाने वाली बाबा स्वीट्स के बेसमेंट और दोनों माले से सामान बाहर निकलवाकर उसे सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही चमनगंज में भी तीन लोगों की चार संपत्तियां सीज कर ली गई हैं। कार्रवाई के दौरान एसडीएम अभिनव गोपाल, तहसीलदार रितेश कुमार व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- बांदा: पत्नी के शराब पीने से आजिज पति ने ही पत्नी की गला घोंटकर की थी हत्या
