बरेली: खुद को हिंदू बता महिला को ले गया युवक, पति को दी फोन पर धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : सीबीगंज क्षेत्र की एक महिला को दूसरे समुदाय के युवक ने खुद को हिंदू बताकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। जिसके बाद उसे भगा ले गया। उसने महिला के पति को फोन पर धमकी भी दी। पीड़ित ने तहरीर देकर पत्नी को वापस दिलाने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - बरेली: फर्जी कंपनी खोलकर  एक करोड़ की ठगी, पश्चिम बंगाल के निवासी हैं पांचों आरोपी

सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गुरुवार को करणी सेना के साथ इज्जतनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि इज्जतनगर क्षेत्र के दूसरे समुदाय के एक युवक ने स्वयं को हिंदू बताकर उसकी पत्नी को प्रेम-जाल में फंसा लिया। आरोपी युवक ने फोन पर धमकी दी है कि हिंदू लड़कियों और महिलाओं को ऐसे ही फंसाने के बाद धर्मांतरण कराता है। वह कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

इंस्पेक्टर इज्जतनगर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक की पत्नी परतापुर जीवन सहाय के युवक के साथ चली गई थी। आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बरेली: एमबीए के आठ छात्रों का हुआ चयन

संबंधित समाचार