H-Smart टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च होगी एक्टिवा 125, जानिए खासियत और कीमत 

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

नई दिल्ली।  होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) जल्द ही अपनी सबसे पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा 125 को H-Smart टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने गुरुवार (23 मार्च) को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नई एक्टिवा 125 को टीज किया है।

कंपनी ने हाल ही में एक्टिवा टीज किए गए ब्रोशर में स्कूटर को H-Smart टेक्नोलॉजी के साथ दिखाया गया है, साथ ही इसमें 'स्मार्ट की' (Smart Key) के फीचर भी शेयर किए हैं। ब्रोशर के मुताबिक, स्कूटर स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट और स्मार्ट फाइंड जैसे फीचर्स से लैस होगा। इसके अलावा, मॉडल में एक अपडेटेड डिजिटल डिस्प्ले भी दिया जाएगा, जो रीयल-टाइम माइलेज, एवरेज माइलेज और डिस्टेंस टू एम्पटी की जानकारी देगा।

एक्टिवा 125 : एक्सपेक्टेड फीचर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी स्कूटर में 125CC का सिंगल सिलेंडर इंजन देगी, जो 8.18bhp की पावर और 10.3Nm का टार्क जनरेट करेगा। इसमें ऑटो स्टार्ट और स्टॉप टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी। इसके अलावा स्कूटर में LED हेडलैंप, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रैक, CBS, 3-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर मिल सकते हैं।

एक्टिवा 125 : एक्सपेक्टेड प्राइस
मौजूदा होंडा एक्टिवा 125 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 77,743 रुपए है, जो टॉप मॉडल तक 84,916 रुपए तक जाती है। माना जा रहा है कि फीचर और टेक्नोलॉजी अपडेट के साथ कंपनी स्कूटर की प्राइज को भी बढ़ाएगी।

स्मार्ट की के फीचर
स्मार्ट सेफ (एंटी थेफ्ट सिस्टम) 
स्कूटर को प्रोटेक्ट करने के लिए स्मार्ट की कंट्रोल किया जा सकता है। गाड़ी के 2 मीटर की रेंज में स्मार्ट की के आने पर अनलॉक हो जाएगी और इस रेंज से स्मार्ट की के दूर जाने पर गाड़ी अपने आप लॉक हो जाएगी।

स्मार्ट फाइंड 
भीड़-भाड़ वाले इलाके या पार्किंग में स्कूटर को ढूंढने के लिए स्मार्ट की का आंसर बैक बटन (Answer Back Button) दबाने पर चारों इंडीकेटर ब्लिंक करने लगेंगे। यह फीचर गाड़ी से 10 मीटर की दूरी से फंक्शन कर सकता है।

स्मार्ट अनलॉक 
होंडा स्मार्ट की के साथ, आपको चाबी हाथ में रखने की जरूरत नहीं होगी। जब स्मार्ट की एक्टिवा की 2 मीटर रेंज के भीतर होती है, तो आप अपनी सीट, फ्यूल कैप और हैंडल लॉक/अनलॉक जैसे विभिन्न ऑपरेशन नॉब को पुश और रोटेट कर अनलॉक कर सकते हैं।

स्मार्ट स्टार्ट
अब गाड़ी की राइड शुरू करने के लिए चाबी की जरूरत नहीं है। एक बार चाबी एक्टिवा के 2 मीटर के रेंज में आने के बाद सिर्फ नॉब प्रेस करने पर स्पीडोमीटर पर एलईडी स्मार्ट की इंडिकेटर चालू हो जाएगा। इसके बाद इग्निशन और इंजन को चालू करने के लिए बस नॉब को स्टार्ट/स्टॉप स्विच के साथ घुमाएं।

ये भी पढ़ें : फ्रांस में सांसदों से विदेशी सोशल मीडिया का उपयोग सीमित करने की सलाह