देश के लिए हर कीमत चुकाने को हूं तैयार : राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया में कहा है कि वह देश की आवाज की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसके लिए उन्हें जो भी सजा मिले उसका सामना करने के लिए तैयार हैं। गांधी ने ट्वीट किया “मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।”

ये भी पढ़ें - मोदी के नेतृत्व में देश को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है: CM अरविंद केजरीवाल

गौरतलब है कि लोकसभा सचिवालय ने सूरत की एक अदालत के गुरुवार के फैसले के आधार पर आज श्री गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी है जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी यहाँ पार्टी मुख्यालय में आपात बैठक बुलाई है जिसमें इस संकट से निपटने की रणनीति पर विचार किया जाना है।

ये भी पढ़ें - राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ लड़ेंगे कानूनी लड़ाई: कांग्रेस

संबंधित समाचार