किच्छा: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल 

विवाह समारोह से अपने घर वापस लौट रहा था दंपति

पुलभट्टा थाना अंतर्गत सितारगंज मार्ग पर हुआ हादसा

किच्छा, अमृत विचार। थाना अंतर्गत सितारगंज मार्ग पर विवाह समारोह में शिरकत कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

घटना में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए भोजीपुरा, बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम है। 

जानकारी के अनुसार भोजीपुरा, बरेली निवासी जसविंदर अपनी पत्नी रामसखी के साथ पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम बरा क्षेत्र में विवाह समारोह में शिरकत करने आया था। शुक्रवार की सुबह दोनों पति-पत्नी बाइक से वापस भोजीपुरा लौट रहे थे इसी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपति को इलाज के लिए राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा ले जाया गया। जहां रामसखी (32) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पति जसविंदर का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतका रामसखी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।