हरदोई: शादी का झांसा देकर सिक्योरिटी गार्ड ने युवती से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी से मांगा इंसाफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर वालों की हालत देख कर उनकी मददगार बनने की सोंच कर गांव की किशोरी हरियाणा जाकर वहां मजदूरी करने लगी। इसी बीच वहीं उसी के गांव का युवक सिक्योरिटी गार्ड था। उसने किशोरी को अपने प्यार में फांस कर उसे शादी का सपना दिखाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और जब बात शादी की आई तो वह मुंह छिपा कर कहीं भाग निकला। इस मामले में किशोरी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

बताया गया है कि पाली थाने के एक गांव की किशोरी के घर के हालात ठीक नहीं थे। ठीक से एक वक्त का खाना तक नसीब नहीं हो पा रहा था। ऐसे में किशोरी ने परिवार के भरण-पोषण के लिए हरियाणा जाकर मजदूरी करने लगी। वहीं पर अरबाज नाम के  सिक्योरिटी से उसकी मुलाकात हुई जो हरदोई का ही रहने वाला था। 

ऐसे में किशोरी और सिक्योरटी गार्ड अरबाज को एक दूसरे से प्यार हो गया। किशोरी का कहना था कि अरबाज़ ने उससे शादी करने का वादा किया और बाकायदा उसका लिखा-पढ़ी में करार भी किया। उसी की आड़ में अरबाज किशोरी से दुष्कर्म किया और जब शादी की बात आई तो मुंह छिपा कर कही भाग निकला। शादी के नाम पर ठगी गई किशोरी ने एसपी राजेश द्विवेदी को अपनी आपबीती सुनाई। एसपी श्री द्विवेदी ने उसे इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें;-हरदोई: धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें मामला

संबंधित समाचार